Wednesday, 22 January 2020

A2 milk: know how beneficial is the milk of desi cow A2 मिल्क: जानिए कितना फायदेमंद है देसी गाय का दूध


Please 🙏 Subscribe our Youtube channel

Who's Milk is best for us


A2 milk: know how beneficial is the milk of desi cow A2 मिल्क: जानिए कितना फायदेमंद है देसी गाय का दूध


For organic

A1 और A2 दूध क्या है?

दूध का प्रोटीन कंपोनेंट 80% केसिन से बना होता है. A1 और A2, गाय के दूध में पाए जाने वाले बीटा केसिन प्रोटीन के प्रकार हैं.
UK से आयात की गई जर्सी गाय के दूध में A1 और A2 दोनों तरह के बीटा केसिन प्रोटीन पाए जाते हैं. वहीं यूरोप से आयातित होल्स्टीन गाय के दूध में A1 प्रोटीन होता है. व्यावसायिक तौर पर उत्पादित ज्यादातर दूध और दुग्ध उत्पादों में A1 बीटा केसिन ही होता है.
लेकिन देसी गाय इसलिए खास हैं क्योंकि इनके दूध में A2 बीटा केसिन प्रोटीन पाया जाता है.
दिलचस्प बात ये है कि A2 ही गाय के दूध में पाया जाने वाला मूल बीटा केसिन प्रोटीन है. माना जाता है कि लगभग 8000 साल पहले, एक म्यूटेशन (बदलाव) हुआ, जिसके तहत गायों की विभिन्न प्रजातियों द्वारा उत्पादित दूध में दो प्रकार के बीटा केसिन पाया जाने लगा.
A2 बीटा केसिन प्रोटीन युक्त दूध ही इस नस्ल को, विशेष तौर पर गिर गायों को खास बनाता है.
हम कह सकते हैं कि आजकल A2 ऑर्गेनिक दूध की क्रांति आ रही है. ऑर्गेनिक स्टोर्स, विशेष वेबसाइटों और बड़े स्तर पर लगने वाले मेलों में पैक किए हुए A2 घी, मक्खन, दूध और छाछ की मांग तेजी से बढ़ रही है.
ऐसे फॉर्म की तादाद बढ़ी है, जहां देसी गायों को पाला जाता है. ये स्थानीय फॉर्म छोटे होते हैं और महंगे भी होते हैं. (सोचिए 500 ग्राम घी की कीमत 1800 रुपये से ज्यादा होती है).
70 के दशक में देश में दूध की कमी से निपटने के लिए जर्सी और होल्स्टीन नस्ल की गायों का आयात किया गया. इन गायों की देसी गाय संग क्रॉसब्रीडिंग (संकरण) कराई गई ताकि इस तरह से जन्मी नई नस्ल की गाय में दूध देने की क्षमता ज्यादा हो.
ज्यादातर देसी गाय प्रति लैक्टेशन चक्र में 1,600-2,500 किलोग्राम दूध देती हैं. होल्स्टीन फ्राइज़ियन और जर्सी प्योरब्रेड, और क्रॉसब्रेड से प्रति चक्र 4000 से 5000 किलोग्राम दूध मिलता है. इस तरह दूध उत्पादन बढ़ने से ऑपरेशन फ्लड सफल हुआ. लेकिन इस वजह से देसी गाय की अहमियत कम होने लगी.

एक वैज्ञानिक ने साबित की A2 दूध की अहमियत

साल 1993 में, न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक ने एक दिलचस्प खोज की. उन्होंने पाया कि दूध, विशेष रूप से A1 दूध टाइप 1 डायबिटीज, दिल की बीमारी और कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के बढ़ते मामलों से जुड़ा हुआ था. उन्होंने एक और दिलचस्प खोज की जिसके मुताबिक A2 दूध को पचाना आसान होता है और ये हेल्दी भी होता है.
इस अध्ययन से हमारी पारंपरिक भारतीय मान्यताओं को समर्थन मिला कि देसी गाय का दूध, जिसमें लगभग 100 प्रतिशत A2 बीटा केसिन होता है, वो ज्यादा पौष्टिक है.
कई अध्ययनों का दावा है कि देसी गाय ज्यादा स्वस्थ और मजबूत होती हैं. भारतीय जलवायु और पर्यावरण के लिए हमारी देसी गाय ही अधिक उपयुक्त हैं. इनमें गर्मी सहने और बीमारियों से लड़ने की ज्यादा ताकत होती है और इन्हें बचाने की जरूरत है.

A2 दूध में एंटी-इंफ्लेमटरी यानी सूजन और जलन कम करने का गुण होता है और इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है. अगर आपको डाइजेशन (पाचन) की समस्या है या लैक्टोज नहीं पचा पाते हैं तो A2 दूध आपके लिए बेहतर विकल्प है.
सामान्य दूध की तुलना में पेट के लिये A2 दूध हल्का होता है. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कई लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या बताई जाती है, जबकि वास्तव में इन लोगों को केवल A1 प्रोटीन से परेशानी होती है. लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले ज्यादातर लोगों को दूध में पाए जाने वाले A1 प्रोटीन से एलर्जी होती है. 

गाय का दूध सेहत के लिहाज से बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। गाय का दूध प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होता है।

इसके अलावा इसमें विटमिन बी 2 और विटमिन बी 12 भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों विटमिन शरीर को ऊर्जान्वित रखने में मदद करते हैं। शरीर में मसल्स और ऊतकों के निर्माण में भी यह बेहद लाभदायक होता है।यह कैंसर, एचआईवी, दिल संबंधी बीमारियां, हाई ब्लडप्रेशर और माइग्रेन जैसी समस्याओं से बचाव करने में भी सक्षम है। शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करने वाले इस दूध के और भी बहुत सारे फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं।

बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता

गाय के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटमिन ई, सेलेनियम, जिंक आदि भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

त्वचा रोग में लाभकारी
गाय का दूध त्वचा के रोमछिद्रों को सिकोड़कर छोटा कर देता है। इससे ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात मिलती है। रूखी और बेजान त्वचा के लिए भी गाय का दूध काफी लाभदायक होता है।

वजन कम करने में उपयोगी
गाय का दूध पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी होता है जो वर्कआउट के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा मुहैया कराता है।

दिमाग-आंखों के लिए फायदेमंद
बच्चों के दिमाग का विकास करने के लिए उन्हें नियमित रूप से गाय का दूध पिलाना चाहिए। इसके अलावा इस दूध में पाया जाने वाला कैरोटिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।


No comments:

Post a Comment